RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार की टीम फाइनल में,आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ होगा फाइनल मुकाबला :सचिव डा विजयेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 मई।स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय द्वितीय सब जुनियर और द्वितीय जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता एवं तृतीय सीनियर पेयर गो राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन सभी वर्गो के सेमी फाइनल मैच आयोजित किए गए। इस दौरान कई रोमांचक प्रतिस्पर्धाएं देखने को मिलीं। आज की प्रतिस्पर्धाओं में सब जुनियर बालक वर्ग व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में तेलंगाना ने ओडिशा को 64 – 18 और बिहार ने आंध्र प्रदेश को 16-09 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं सब जुनियर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में आंध्र प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 16-02 से हरा कर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में आंध्र प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 18-09 जबकि तमिलनाडु ने बिहार को 02-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तथा जूनियर बालक वर्ग के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 43- 01 से एवं तेलंगाना ने आंध्र प्रदेश को 11 के मुकाबले हराकर 03 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस बात की जानकारी देते हुए अयोजन सचिव डॉ. विजयेश ने बताया कि देर रात तक पेयर इवेंट के सभी मैचों के परिणाम आ जायेगा। इस मौके पर डा विजयेश, कुमार वैभव, अमृता सिसोदिया, शिवानी रॉय,,चन्दन पाण्डेय, प्रीयता प्रसाद। अरुण कुमार बाला, डॉ शकील अहमद, अब्दुल्ला सिद्दीकी,विकाश पाण्डेय,पूजा सिन्हा, भारती देवी, आयुष कुमार देवाशीष मोहंती , ताशु कुमार, शुभम कुमार अफरोज अहमद मिस्टर सर्वे भोलू कुमार सुख सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी।

rktvnews

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

कोल लिंकेज की नीलामी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का नीलामी कैलेंडर।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सर्वेक्षणों की आड़ में चुनाव के बाद लाभार्थी-उन्मुख योजनाओं के लिए मतदाताओं का नामांकन/पंजीकरण बंद करने का निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment