RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 दिसंबर। मंगलवार को दुमका जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका द्वारा पाकुड़–दुमका मुख्य पथ पर कोयला लदे लगभग 100 ट्रकों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान जिन ट्रकों में त्रिपाल सही तरीके से ढका नहीं पाया गया, उन्हें मौके पर ही त्रिपाल ठीक से ढकवाया गया
जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।
जांच के क्रम में वाहनों के प्रदूषण मानकों के अनुपालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मानकों एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से नियमानुसार जुर्माना वसूली की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

सारण:डीएम एवं एसपी ने उत्तरप्रदेश राज्य के सीमावर्ती सारण जिला के मतदानकेंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियानः बिहार डाक सर्कल की पहल से हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

राजस्थान:नव वर्ष पर राज्यपाल की बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन, बारबाडोस में आयोजित किए जा रहे 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment