RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

कोल लिंकेज की नीलामी के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का नीलामी कैलेंडर।

नई दिल्ली/25 अक्टूबर।ताप विद्युत संयंत्रों, गैर-विनियमित क्षेत्र (एनआरएस) और सरकार द्वारा नामित एजेंसी को कोयले की आपूर्ति पहले ‘नई कोयला वितरण नीति, 2007 (एनसीडीपी)’ के अनुसार होती थी।
इसके बाद विद्युत क्षेत्र और गैर-विनियमित क्षेत्र के लिए एनसीडीपी के कोल लिंकेज के प्रावधानों को क्रमशः वर्ष 2017 में ‘शक्ति नीति’ के तहत नई व्‍यवस्‍थाओं और गैर-विनियमित क्षेत्र के कोल लिंकेज की नीलामी के लिए नीतिगत दिशा-निर्देशों-2016 के तहत एनआरएस के लिए कोल लिंकेज की नीलामी द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है।
‘शक्ति नीति’ के साथ-साथ एनआरएस के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश भी बोली प्रक्रिया के माध्यम से विद्युत/गैर-विद्युत क्षेत्र को कोल लिंकेज आवंटित करने की उत्‍तरदायी, निष्पक्ष, और पारदर्शी व्यवस्था है।
शक्ति बी (iii), शक्ति बी (viii) (ए) के प्रावधानों के तहत और एनआरएस के लिए कोल लिंकेज की नीलामी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा आयोजित की जाती है। सीआईएल ने शक्ति नीति और एनआरएस लिंकेज नीलामी नीति का अनुपालन करते हुए उपर्युक्त तीनों श्रेणियों के अंतर्गत अपने द्वारा आयोजित की जाने वाली कोल लिंकेज नीलामी के लिए अपनी वेबसाइट (https://www.coalindia.in/our-business/marketing-and-sales/general-notices/) पर अस्थायी नीलामी कैलेंडर अपलोड कर दिए हैं।
इन नीलामी कैलेंडर में उस अस्थायी समय-सारिणी का उल्‍लेख किया जाता है जिस दौरान सीआईएल द्वारा संबंधि‍त एक साल के दौरान इन तीनों ही श्रेणियों के तहत कोल लिंकेज नीलामी आयोजित की जानी है। नीलामी कैलेंडर से कोयला उपभोक्ताओं को एक उत्‍तरदायी, निष्पक्ष, और पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से इन लिंकेज नीलामी विंडो के तहत कोयले की अपनी आवश्यकता को पूरा करने की योजना बनाने में काफी सहूलियत होगी।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

rktvnews

इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : गंदगी के बीच तिल एवं गजक बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार कराया गया बंद।

rktvnews

भारत सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा (IBB) पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 दिसंबर 24

rktvnews

छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment