RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)18 मई। शनिवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में 118 मरीजों का निबंधन पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि भव्या पोर्टल एंव vitals पर शत प्रतिशत इंट्री कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यात्रा समय एवं प्रतीक्षा का समय को घटाकर क्रमशः 25 एवं 10 मिनट करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि यू0पी0एस0 खराब होने के कारण रक्त जाँच रिपोर्ट में समस्या आ रही है। जिस पर असंतोषव्यक्त किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि 24 घंटे के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रक्त जाँच रिपोर्ट संबंधित को देना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में पेयजल की सुविधा का अभाव है। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि काउंटर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बक्सर को निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिमरी में भी बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना का कनेक्शन उपलब्ध कराते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि साफ-सफाई का नियमित अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे एवं लापरवाही के लिए संबंधित एजेंसी की कटौती एवं अन्य कार्रवाई करेंगे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी को निर्देश दिया गया कि NQAS, LaQshya सर्टिफिकेशन प्राप्ति हेतु सभी अवयवों में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।
सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त लेखापाल एवं अन्य पदों पर कर्मियों को अतिरिक्त प्रभार देना सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया गया कि औचक रूप से अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक एवं पारा मेडिकल कर्मियों की कार्यकलाप की जाँच करते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन बक्सर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सिमरी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा : उपयुक्त ने श्री बंशीधर महोत्सव के प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने एलसीए तेजस एमके1ए के लिए स्वदेशी लीडिंग एज एक्टयूएटर्स और एयरब्रेक कंट्रोल मॉड्यूल का पहला बैच हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड को सौंपा।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “राठौर रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन” का किया लोकार्पण।

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल एप में शिकायतों का हो रहा त्वरित निराकरण,4 अप्रैल तक मिलीं 2036 शिकायतें।

rktvnews

Leave a Comment