RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)13 जून।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने अपने 11 से 13 जून तक वन स्टॉप सेंटर, जिला हब एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय आदि किया निरीक्षण।
बैठक में उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए मुख्य सचिव बिहार, डी.जी.पी बिहार समेत सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए सबका आभार प्रकट किया।
उन्होंने 11 जून 2025 अपराह्न 03ः00 बजे वन स्टॉप सेंटर,दरभंगा एवं जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वीमेन कार्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक अजमतुन निशा, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार की ओर से महिला कल्याण से जुड़े केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दिखाया।
निरीक्षण में उपस्थित वन स्टॉप सेंटर के सभी कर्मियों से उन्होंने विस्तृत जानकारी ली, जिसमें पीड़िताओं के मानवाधिकार हनन से संबंधित जानकारी ली गई। उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली, जिसमें मानवाधिकार का उल्लंघन की बात आई हो।
उन्होंने केंद्र प्रशासक से वन स्टॉप सेंटर में उत्पन्न समस्याओं एवं चुनौती से संबंधित भी जानकारी ली।
केंद्र प्रशासक अजमतुन निशा ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का अपना खुद का भवन तैयार हो गया है जिसे जल्द ही चालु किया जाएगा।
इस पर डॉ योगेश दुबे ने कहा कि जल्द ही नए भवन में शिफ्ट होकर अधिक से अधिक पीड़िताओं को योजना के लाभ से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने अपने यात्रा के दौरान पाए गये अनुभवों को साझा किया। वन स्टॉप सेंटर के कार्यों की सराहना की गयी एवं दरभंगा जिला को चाइल्ड फ्रेंडली, वीमेन फ्रेंडली शहर बनाने हेतु अनुरोध किया गया।
भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर सफलतापूर्वक कैसे उतारा जाए इस सम्बन्ध में सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
डॉ. योगेश दुबे द्वारा दिव्यांग बच्चों पर जोर डालते हुए कहा कि ऐसे बच्चों को कुशल युवा प्रोग्राम, रोजगार देना बहुत जरुरी है। इस हेतु दिव्यांगजन सशक्तिकरण सहायक निदेशक को निर्देश दिया गया कि जिला अंतर्गत सभी दिव्यांग बच्चों का सर्वे कर लिया जाए।
केंद्र सरकार द्वारा जिन योजनाओं का क्रियान्वयन लंबित उन्हें जल्द से जल्द प्रारंभ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
जिलाधिकारी द्वारा डॉ योगेश दुबे द्वारा प्राप्त सभी बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया गया एवं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं पर प्राप्त मार्गाद्रशिका के आलोक में दरभंगा जिले में कार्य करने का निर्णय लिया गया।
निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी, जलारेड्डी, श्रम अधीक्षक, किशोर कुमार झा, वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी, सोनल महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नेहा कुमारी, महाप्रबंधक नवल किशोर पासवान, डी.पी.एम स्वास्थ्य, जिला योजना पदाधिकारी, महिला थाना प्रभारी, राज्य से आये महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि सुमित सौरभ, जिला परियोजना प्रबंधक जयवान्ति सिन्हा समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

रांची:मजदूर हित में इंटक की एकजुटता जरूरी : केएन त्रिपाठी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला पदाधिकारी ने बगहा अनुमंडल अंतर्गत चम्पारण तटबंध एवं पी पी तटबंध का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:कोलंबो,श्रीलंका में अरविंद चित्रांश का होगा अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन।

rktvnews

वैशाली:विस्तृत ट्रैफिक प्लान से मिलेगी शहर को जाम से मुक्ति, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: जिला पदाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment