RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:संभागायुक्त, आईजी और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर दिया मतदाता जागरूकता का सन्देश।

RKTV NEWS/उज्जैन (मध्यप्रदेश)04 मई।लोकसभा निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत आगामी 13 मई को मतदान दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कोठी रोड पर शुक्रवार को सायकल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, एसए सिद्धिकी, अन्य अधिकारीगण, युवा वोटर्स और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर कई गतिविधियां आयोजित की गई। कोठी रोड पर सेल्फी पाइंट तथा मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न बैनर्स और पोस्टर्स लगाये गये थे। साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान पर भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी ने हस्ताक्षर किये।
इसके पश्चात मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। संभागायुक्त, आईजी और सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सायकल पर सवार होकर मतदाता जागरूकता का सन्देश आमजन को दिया। सायकल के आगे जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन की तख्तियां लगी हुई थी। सायकल रैली कोठी रोड से पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, महानन्दा नगर स्पोर्ट्स एरिना, कॉसमॉस मॉल, नानाखेड़ा, तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क, घास मंडी और लंगर पेट्रोल पम्प होती हुई कोठी रोड पर समाप्त हुई।
रैली में ढोल-धमाकों के साथ मतदाता जागरूकता से जुड़े सन्देश लेकर ई-रिक्शा चल रहे थे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेल्फी पाइंट पर फोटो भी खिंचाई गई। रैली के समापन के पश्चात संभागायुक्त श्री गुप्ता द्वारा स्थल पर मौजूद सभी प्रतिभागियों और आमजन को मतदान की शपथ दिलवाई गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने युवा मतदाताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। साथ ही उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें।

Related posts

वैशाली:जिले में गैस की उपलब्धता की स्थिति सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

मुख्यमंत्री ने चीता पुनर्वास प्रोजेक्ट की समीक्षा की!चीतों की स्थिति की नियमित समीक्षा हो:मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

प्रधानमंत्री भारत को एक महाशक्ति के रूप में विकसित करने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान चाहते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

तीज व्रत मिलन समारोह पीएनबी महिला पदाधिकारियों द्वारा संपन्न।

rktvnews

दक्षिण कोरिया के विशेष दूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment