RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सदर प्रखंड के आधा दर्जन गावों के गेहूं की फसल में भयंकर अग्नि कांड, सैकड़ों किसानों की फसल नष्ट: क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अप्रैल।आज 23 अप्रैल को आरा सदर प्रखंड के आधा दर्जन गावों के गेहूं की फसल में लगी भयंकर आगजनी की घटना स्थल पर महागठबंधन के आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में महागठबंधन की टीम नागोपुर,पीरौंटा पहुंची।
बताया गया कि महागठबंधन की टीम जब नागोपुर बाधार पहुंची तो चोरो तरफ गेहूं की लगी फसल में आग ही आग दिख रहा था।गेहूं के फसल की टाल जल गयी.रंगीला यादव का थ्रेसर जल कर नष्ट हो गया.महागठबंधन की टीम से बिलखते हुए ललन यादव,राम जी यादव,विलास यादव ने कहा कि हमारा सब कुछ जल गया.महागठबंधन की टीम ने जायजा लिया तो पता चला कि पीरौटा,नागोपुर, चौमुखा,निर्मलपुर और सैदपुर के 125 किसानों की फसल जलकर भस्म हो गयी.
महागठबंधन की टीम में आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी,जिला पार्षद प्रतिनिधि हरिफन यादव, भाकपा माले नेता हरिशंकर साह, पूर्व मुखिया विजय यादव,भोला यादव,विकास यादव आदि प्रमुख शामिल थे।
आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आरा सदर प्रखंड में लगी भयंकर आग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि इस अग्नि कांड से पीड़ित सभी किसानों को प्रति एकड़ 50000 पचास हजार रुपए क्षति पूर्ति दी जाए.तथा घटना स्थल पर सी.ओ.आकर तथा सभी किसानों की सूची तैयार कर मुआवजा दें।
श्री अंसारी ने बताया की दूरभाष पर आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी से बात हुई पर जिला पदाधिकारी ने फोन नहीं उठाया यह जिला पदाधिकारी के आपदा विरोधी रवैए को दर्शाता है हम इसकी कड़ी आलोचना करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन निष्क्रिय था.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि अग्नि प्रभावित घटना स्थल पर कोई वरीय पदाधिकारी नहीं पहुंचे.यह नीतीश भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैए को प्रदर्शित करता है.सिर्फ एक हल्का कर्मचारी आशुतोष कुमार दिखाई दिये।

Related posts

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया कल से शुरू।

rktvnews

भोजपुर: आगामी विधानसभा चुनाव अंतर्गत वेयर हाउस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.एस.कालेज बचरी के प्रभारी प्राचार्य बने मो.आयजुदीन खान।

rktvnews

Leave a Comment