RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 अगस्त।थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी 25 से 28 अगस्त 2025 तक अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत की राष्ट्रपति और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की हाल की यात्राओं के तुरंत बाद हो रही है। यह यात्रा भारत-अल्जीरिया के संबंधों को मजबूत करने के महत्व को दर्शाती है।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को सुदृढ़ करना है जिसमें सेना का सेना से सहयोग को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर दृष्टिकोण साझा करना और रक्षा औद्योगिक सहयोग की संभावना तलाश करना शामिल है।
इस यात्रा के दौरान, जनरल द्विवेदी अल्जीरिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें करेंगे। वे राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि मंत्री और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सईद चानेग्रिहा; थल सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुस्तफा स्माली और अल्जीरिया में भारतीय राजदूत डॉ. स्वाति कुलकर्णी से मिलेंगे। वे स्कूल ऑफ कमांड एंड मेजर स्टाफ, टैमेंटफॉस्ट; चर्चेल मिलिट्री एकेडमी जैसे प्रमुख सैन्य संस्थानों का भी दौरा करेंगे और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस यात्रा से पहले भारतीय रक्षा उद्योगों ने 30 जुलाई से 01 अगस्त 2025 तक अल्जीयर्स में डिफेंस सेमीनार में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था और रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग की नींव रखी थी।
उम्मीद है कि थल सेनाध्यक्ष की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा साझा सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

चुनिंदा हवाई अड्डों और हवाई मार्गों पर नागरिक उड़ान संचालन अस्थायी रूप से बंद किया गया।

rktvnews

एमसीबी : लखपति दीदी ममता राय की प्रेरणादायक कहानी।

rktvnews

भोजपुर:बबली राज के न्यायिक सेवा में आने पर बधाई देने पहुंचे राजद नेता अरूण यादव।

rktvnews

देश भर के 150 रेलवे स्टेशनों को भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से ‘ईट राइट स्टेशन’ प्रमाण-पत्र मिला।

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 827 चिकित्सकों को पदोन्नति की अभिशंषा।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा।

rktvnews

Leave a Comment