RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव, अल्बर्ट हॉल पर राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, उमड़ा जनसमूह।

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत।

राजस्थानी कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 मार्च। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे़ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के अंतर्गत अल्बर्ट हॉल पर आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर हर्षोल्लास से मनाया गया राजस्थान दिवस

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को प्रदेशभर में राजस्थान दिवस उत्साह एवं उमंग से मनाया गया। सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें जनसमूह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन हुआ और प्रदेशवासियों ने अपने घरों पर दिए जलाकर राजस्थान दिवस हर्षोल्लास से मनाया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बार से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन राजस्थान दिवस मनाने की घोषणा की है। श्री शर्मा ने कहा है कि संवत् 2006 (30 मार्च 1949) को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वृहद् राजस्थान का उद्घाटन किया था।
सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी कलाकारों ने अल्बर्ट हॉल के मंच पर गौरवशाली कला के रोचक रंगों को उकेरा। रवींद्र उपाध्याय, आकांक्षा शर्मा, मधु भाट, पीयूष पवार, करनबीर बोहरा एवं मांगणियार ग्रुप ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही, कत्थक तथा फोल्क डांस फ्यूजन की भी प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाजी भी की गई।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, जनप्रतिनिधिगण, शासन सचिव पर्यटन एवं कला-संस्कृति रवि जैन सहित अन्य अधिकारीगण एवं भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।

Related posts

भोजपुर : खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा निर्धारित 531.01 करोड़ के विरूद्ध रू 532.72 करोड़ की वसूली कर, लक्ष्य को किया पूरा।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखकर सेक्टर पदाधिकारियों को दूसरी बार दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोपाल:समाज सुधार में कथा साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका हो : न्यू भूमिका

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया तरारी प्रखंड- सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को ले जिला जज ने जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment