RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आगामी विधानसभा चुनाव अंतर्गत वेयर हाउस में प्रथम स्तरीय जांच कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 जून।आज आरा स्थित ब्लॉक रोड स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत चल रहे प्रथम स्तरीय जांच (FLC) कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा किया गया। यह निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विदित हो कि ईवीएम एवं वीवीपैट का एफएलसी कार्य दिनांक 31 मई 2025 से लगातार आयोग द्वारा निर्धारित निर्देशों के अनुसार मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जा रहा है। आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 18 जून 2025 तक पूर्ण किया जाना है।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भोजपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी ईवीएम वेयरहाउस, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

फिलीपीन्स और श्रीलंका का 11 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल पहुंचा।

rktvnews

चतरा:डीडीसी ने किया पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी का शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:संसार के बारे में जानने से बैराग्य और परमात्मा को जानने से प्रेम हो जाएगा: श्री जियर स्वामी

rktvnews

सीबीआईसी ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (एनटीआरएस) 2023 रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

बुनियादी ढांचा से जुड़े सभी क्षेत्रों में पिछले 9 साल परिवर्तनकारी रहे हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment