RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में अधिकारियों एवं कर्मियों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प।

नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता जरूरी:उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)01 अक्टूबर। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव ने समाहरणालय के वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। नशे के खिलाफ जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को मजबूत करते हुए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करे और स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज का संकल्प केवल एक दिन तक सीमित न रहकर व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनना चाहिए। विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, संवाद और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।

शपथ के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन ने आमजनों से भी अपील की कि नशे के विरुद्ध सामूहिक प्रयासों को मजबूत करें, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा “नशा मुक्त जीवन—स्वस्थ समाज” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4200 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बहु-विषयक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में अनुसंधान सुधार (मेरिट) स्कीम के लिए बजटीय सहायता को मंजूरी दी।

rktvnews

पटना:सुरक्षित शनिवार की राज्यस्तरीय सफलता: प्राधिकरण सभागार में बालक अनीश को मिला सम्मान।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 2,236 करोड़ रुपये के लागत वाली सीमा सड़क संगठन की 75 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को वर्चुअल माध्यम से समर्पित की

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार डीटीओ ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड में संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो॰ मकसूद आलम ने किया सदर हॉस्पिटल, गोपालगंज का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment