RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भागलपुर:प्रशांत किशोर ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, बोले – कल की आतंकी घटना बेहद दुखद है, निहत्थे पर्यटकों को गोली मारने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत।

PK ने पीएम मोदी को दौरे से पहले पूछे तीखे सवाल – बिहार की जनता के पैसे पर क्यों रैली कर रहे हैं पीएम, उन्होंने बिहार को 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का पैकेज बिहार को भेजा तो कहां गया।

RKTV NEWS/भागलपुर(बिहार)23 अप्रैल।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत भागलपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया और कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने सरकार से निहत्थे पर्यटकों पर गोली चलाने वाले आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कल की घटना से एक बात साफ है कि सिर्फ राजनीतिक नारे देकर आतंकवाद को खत्म नहीं किया जा सकता। आतंकवाद को खत्म करने के लिए लंबी लड़ाई की जरूरत है।
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कल पीएम नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम की रैली के लिए भीड़ बिहार की गरीब जनता के पैसे से जुटाई जा रही है। अगर भाजपा को रैली करनी है तो उन्हें अपनी पार्टी के खाते में पड़े करोड़ों रुपये खर्च करने चाहिए। उन्होंने कहा कि 2015 में मोदी जी ने आरा से बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था। जन सुराज का मीडिया के जरिए पीएम से एक ही सवाल है कि उन्होंने 2015 में किए गए ऐलान के मुताबिक 1 लाख 25 हजार करोड़ भेजे या नहीं? अगर भेजे है तो बताएं वो सवा लाख करोड़ रूपए कहां गए।

प्रशांत किशोर ने पीरपैंती और सुल्तानगंज में की जनसभा, कहा- नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं

प्रशांत किशोर ने पीरपैंती विधानसभा के लक्ष्मीनारायण स्कूल और सुल्तानगंज विधानसभा के शाहकुंड में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों की जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने भागलपुर की जनता से अपील की कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अगली बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें।
भागलपुर पहुंचने पर प्रशांत किशोर का नवगछिया जीरो माइल, भागलपुर जीरो माइल, सबौर ममलखा बाजार, कहलगांव बाजार, पीरपैंती बाजार, कजरैली बाजार, राधानगर चौक आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।

Related posts

शाहपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा के शासी परिषद की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने डुमराव प्रखंड के चिलहरी में किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा एनआईसी में तकनीकी प्रबंधक,सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल अभ्यर्थी को दिया गया नियुक्ति पत्र।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment