RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबित भुगतान की प्रक्रिया कल से शुरू।

नई दिल्ली/23 जून।वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीआईसी) के कर्मचारियों के लंबित बकाया का भुगतान 24 जून, 2023 से शुरू होने की संभावना है। बीआईसी कर्मचारियों का बकाया वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ के लिए भुगतान की जाने वाली कुल राशि 80.17 करोड़ रुपये है। केंद्रीय बजट 2023-24 में लंबे समय से प्रतीक्षित इन बकाया राशियों का भुगतान करने की मंजूरी प्रदान की गई थी।
कानपुर में बीआईसी का मुख्यालय, सीडब्ल्यूएम शाखा (लाल इमली) और एनईडब्ल्यूएम शाखा धारीवाल में 1,101 कर्मचारियों के वेतन एवं सेवानिवृत्ति के लिए बकाया आवंटित राशि 74.71 करोड़ रुपये है। ईपीएफ और ईएसआईसी के लिए नियोक्ता की तरफ से 5.46 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
लंबित बकायों का भुगतान करने से उन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बहुत राहत मिलेगी, जो 2009 में धारीवाल और लाल इमली की इन दोनों इकाइयों में उत्पादन बंद होने के बाद से वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
इस बहुप्रतीक्षित राहत से कानपुर में बीआईसी मुख्यालय और इनकी शाखाओं, लाल इमली में स्थापित कॉनपोर वूलेन मिल्स (सीडब्ल्यूएम) और धारीवाल में स्थापित न्यू एगर्टन वूलन मिल्स (एनईडब्ल्यूएम) के कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा, जिनका वेतन एवं सेवानिवृत्ति का बकाया क्रमशः जून 2019 और जून 2017 से है।
ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड की स्थापना 1876 में हुई थी जो कि एक ऐतिहासिक वस्त्र उद्यम है, जिसका मुख्यालय कानपुर में है। इसमें दो ऊनी मिलें शामिल हैं, जिसमें से एक कानपुर में कॉनपोर वूलेन मिल्स (लाल इमली) है और दूसरा पंजाब के धारीवाल में न्यू एगर्टन वूलन मिल्स है। हाल के वर्षों में उत्पन्न हुई कुछ स्थायी चुनौतियों के बावजूद, बीआईसी अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस व्यवसाय का पुनरुद्धार करने के लिए नए मार्ग की तलाश कर रहा है।

Related posts

अवैध पार्किंग कर यात्रियों को चढ़ाने वाले बसों पर मोतिहारी प्रशासन सख्त!जांच अभियान चला वसूला दंड।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह का बड़ा हमला, बोले—आर.के.सिंह मुखिया का चुनाव भी नहीं जीतेंगे।

rktvnews

ईएसआईसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूरस्थ अंचलों तक बेसिक लाइफ़ सपोर्ट की जागरूकता आवश्यक : राज्यपाल

rktvnews

बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का हुआ आयोजन!अल्ताफ की गायकी पर झूमे श्रोता।

rktvnews

हाइड्रोजन ऊर्जा के व्यावसायीकरण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विशेषज्ञों का विचार-विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment