RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसिया में आयोजित हुई मॉडल यूथ ग्राम सभा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)01 अक्टूबर।पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मयूरहंड हुसिया में आज मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, भूमिका एवं महत्व से अवगत कराते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनकी समझ को विकसित करना था।

मॉडल यूथ ग्राम सभा में विद्यालय की कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा से संबंधित विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए ग्राम सभा की पूरी प्रक्रिया का जीवंत एवं व्यावहारिक प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई तथा संवाद, सामूहिक निर्णय, समस्या समाधान और जनभागीदारी की प्रक्रिया को विद्यार्थियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यवाही को समझने के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने, विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करने और सामूहिक रूप से निर्णय लेने की प्रक्रिया का अभ्यास किया। इससे विद्यार्थियों को स्थानीय स्वशासन की व्यवस्था एवं ग्राम सभा की भूमिका को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा मुखिया प्रतिनिधि नरेश भुइयां, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा सीआरपी राजेश कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल यूथ ग्राम सभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो शशि प्रकाश द्वारा किया गया। मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को ग्राम सभा की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझने के साथ नेतृत्व, संवाद, सामूहिक निर्णय एवं समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र एवं स्थानीय स्वशासन की अवधारणा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहारिक अनुभव के माध्यम से समझने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 04 मई 25

rktvnews

गिरीडीह:14 से 20 अप्रैल तक “अग्निशमन सेवा सप्ताह” का किया जा रहा आयोजन।

rktvnews

98.1 प्रतिशत एडवाइज़र्स ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप ‘आईप्रू एज’ का उपयोग कर तुरंत कमीशन प्राप्त किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संसद भवन में तमिलनाडु के किसानों के समूह से मुलाकात की।

rktvnews

सारण:बाल हृदय योजना से मासूमों के चेहरे पर आ रही है मुस्कान, सर्जरी के लिए 15 बच्चें भेजे गये अहमदाबाद।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment