RK TV News
खबरें
Breaking News

नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई की।

श्रीनगर से दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए चार विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई।

एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अप्रैल।केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कश्मीर में हुए दुखद आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रभावित पर्यटकों और पीड़ितों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं।
राममोहन नायडू ने व्यक्तिगत रूप से गृह मंत्री से बात की और संबंधित अधिकारियों के साथ निकट समन्वय बनाए रखते हुए चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। तत्काल राहत उपायों के रूप में, श्रीनगर से चार विशेष उड़ानें- दो दिल्ली और दो मुंबई के लिए व्यवस्था की गई है, साथ ही इसके बाद की निकासी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उड़ानों को तैयार रखा गया है।
राम मोहन नायडू ने सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के साथ एक तत्काल बैठक बुलाते हुए किरायों में बढ़ोतरी के खिलाफ सख्त निर्देश जारी करते हुए एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने को कहा गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े।
इसके अलावा राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, मृतक व्यक्तियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
नागर विमानन मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

देवघर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: बिहार विधान परिषद उपचुनाव को ले जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट में 1870 के बाद से वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक का सबसे अधिक माल चढ़ाने-उतारने (कार्गो हैंडलिंग) का कीर्तिमान।

rktvnews

दरभंगा:आयुक्त के अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment