RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:मतदान हेतू प्रेरित करने के लिए कैण्डल मार्च का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 23 अक्टूबर । राज्य के सबसे बड़े लोकतंत्र पर्व का आह्वान हो चुका है। जिले के सभी मतदाता आगामी 25 नवम्बर को लोकतंत्र पर्व को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें, इसके लिए जिले में विभिन्न तरह की स्वीप गतिविधियों का आयोजन प्रति दिन किया जा रहा है। इसके तहत हमारे व्यापारी भाई को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान के महापर्व 25 नवम्बर के दिन दुकानों और घरों से निकल कर सपरिवार मतदान देने हेतु प्रेरित करने के लिए व्यापारी वर्ग के सहयोग से कैण्डल मार्च का आयोजन लाल चौक से अम्बेडकर चौक तक किया गया।
कार्यक्रम प्रारंभ स्थल लाल चौक पर नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी द्वारा उपस्थित सभी व्यापारी भाईयों को 25 नवम्बर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई, जिले में चल रहे मतदाता सूची पठन महाअभियान की जानकारी देकर अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम देखने की अपील की, अगर किसी मतदाता का नाम नहीं है तो 27 नवम्बर तक बीएलओ से संपर्क कर या वीएचए एप के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की।
कार्यक्रम समापन स्थल अम्बेडकर चौक पर डेलिकेटेड एईआरओ भावना शर्मा द्वारा सभी मतदाताओं को नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई गई। महाप्रबंधक हरीश मित्तल, तहसीलदार हर्षिता मिड्ढा द्वारा वीएचए, केवाईसी, सी-विजिल और सक्षम एप की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी राजेश वर्मा, नायब तहसीलदार, मधुसूदन शर्मा, नरेंद्र कुमार, आईए तरसेम सिंह, उत्कृष्ट कौशिक, अमित कुमार इत्यादि के साथ निर्वाचन विभाग और वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। व्यापारी वर्ग से ओमप्रकाश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, भगवान दास जिंदल, एंड राजेश, अमित कटारिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, मोहित भलाड़िया, रामनिवास मांडण इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस विभाग में विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

भागलपुर:पीरपैंती विधायक, ई0 ललन कुमार को मिली जान से मारने की धमकी ,मामला दर्ज।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

एनएचपीसी को ‘पीआरएसआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2023’ की ‘वार्षिक रिपोर्ट’ श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 मार्च 26

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्रीय योजना “नेशनल फॉरेंसिक इंफ्रास्ट्रक्चर एन्हांसमेंट स्कीम” (एन.एफ.आई.ई.एस.) को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment