RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )23अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 22वी बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर: 18 अक्टूबर की जगह 27 अक्टूबर से आयोजित होगी जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता।

rktvnews

नेहरू युवा केंद्र ने दिल्ली में सीमा क्षेत्र युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

rktvnews

दरभंगा:गंगा नदीतंत्र नदी पुर्नस्थापन (रिवर रँचिंग कार्यकम) का हुआ आयोजन।

rktvnews

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने प्रत्यक्ष शल्य-चिकित्सकीय प्रदर्शनों के साथ ‘सौश्रुतम् 2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

rktvnews

राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 शुरू, दो दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे गहन मंथन।

rktvnews

Leave a Comment