RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार: भोजपुर:बड़हरा विधायक ने सैकड़ों महिलाओं सहित समाज के अन्य वर्गो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान के तहत बड़हरा विधानसभा मे लगातार शिविर का आयोजन कर ग्रामीण जनता को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।
गुरुवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे कोईलवर प्रखंड के श्रीपालपुर और चंदवा मे विशेष सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। दोनों शिविर मे सैकड़ो ग्रामीण जनता जुटे थे,जिसमे महिलाओं की संख्या बहुतायत थी। बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री द्वारा मोबाईल के माध्यम से आँनलाइन और आँफलाईन दोनो तरीको से फॉर्म भरकर उपस्थित लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलायी। शिविर मे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए लोग स्वतः शिविर मे जुट रहे थे और पार्टी की सदस्यता लेने के लिए उत्सुकता दिखा रहे थे।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।इस पार्टी मे समाज के सभी वर्ग से कार्यकर्ता और समर्थक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सबका साथ,सबका विकास के मूल मंत्र के साथ केन्द्र सरकार की सारी योजनाओ से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या आयुष्मान योजना, या राशन योजना सभी योजनाओं से सभी लाभान्वित हो रहे है।
उन्होने कहा बाढ़ आपदा आने पर सरकार द्वारा सभी के खाते मे सात-सात हजार रूपए जा रहा है। इसके साथ फसल क्षति का राशी भी सरकार द्वारा दिया जा रहा है।
चंदवा मे उपस्थित, रोहित सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह, इकराम पासवान, भरत शर्मा, नरेश शर्मा, सुखदेव शर्मा, मंटू सिंह, रितेश सिंह, शिवदयाल पासवान, परम पासवान, राजू पासवान, ललिता देवी, कुसुम देवी, नीलम देवी, चांदनी देवी, श्रीपालपुर में उपस्थित, रविंद्र सिंह,लाल बिहारी सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, ईश्वरधारी दुबे, झगड़ पासवान, पारस साहू, जगन शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, अभिलाख राम, अनीता देवी, रीता देवी, सांझरो देवी, राजेंद्र साहू, संतोष ठाकुर, मुरारी सिंह, चंदेश्वर पासवान कामाख्या पासवान, माथुरा साह आदि थे।

Related posts

राजस्थान उच्च न्यायालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

rktvnews

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आईएनएस चिल्का का दौरा किया, अग्निवीर प्रशिक्षणों का अवलोकन किया।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

देहरादून: केदारनाथ और हेमकुंट साहिब में रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच समझौता।

rktvnews

बक्सर डीएम ने ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया ।

rktvnews

Leave a Comment