RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका उपायुक्त की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 फरवरी। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी सिलाई केंद्रों को नियमित रूप से चालू रखा जाए तथा उनके सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने जामा एवं दुमका प्रखंड के मईया सिलाई केंद्रों का संचालन बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में दीदी कैफे के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिले में आयोजित होने वाले प्रत्येक पर्व-त्योहार के अवसर पर JSLPS के स्टॉल अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ, ताकि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले एक माह में जिले में 48 दीदी की दुकानें खोली गई हैं। उपायुक्त ने दीदी ढाबा के विस्तार की दिशा में ठोस कार्य करने का निर्देश दिया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।
इसके अतिरिक्त जिले में स्ट्राबेरी की खेती की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई एवं इस क्षेत्र में नई पहल को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि JSLPS के अंतर्गत चल रही सभी नई इनिशिएटिव्स पर गंभीरता से कार्य किया जाए, ताकि आजीविका संवर्धन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त संबंधित पदाधिकारी एवं JSLPS के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

सीमा शुल्क मंजूरी सुविधा समिति की बैठक ने हितधारकों के विश्वास को मजबूत किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया लोकार्पण व दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

कपास किसानों की बर्बादी : किसकी उंगलियां घी में?

rktvnews

भोपाल:44वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस का शानदार प्रदर्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment