RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायती राज राज्यमंत्री की माताजी तथा विधायक पितलिया की माताजी को दी श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)18 दिसंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पाली के मुण्डारा गांव (बाली) में पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री भीलवाड़ा के नाथडियास (सहाड़ा) गांव पहुंचे जहां उन्होंने विधायक लादूलाल पितलिया के निवास पहुंचकर उनकी स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शोक संतप्त परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया। मुण्डारा स्थित ओटाराम देवासी के निवास स्थान पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे। वहीं सहाड़ा स्थित लादूलाल पितलिया के निवास पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Related posts

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित करने के लिए तैयार: 18वां संस्करण पांच शहरों में अविस्मरणीय अनुभव कराएगा।

rktvnews

इंदौर संभाग के खरगौन में 93 करोड़ रूपये की पेयजल योजना से 28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल से मिल रहा है स्वच्छ पानी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 24

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण।

rktvnews

Leave a Comment