RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: डीएम द्वारा 25 लाभुकों को लघु लोन किया गया वितरित।

RKTVNEWS/सासाराम (रोहतास)31 जुलाई।समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आज जिलाधिकारी नवीन कुमार ने 25 लाभुकों को लघु लोन वितरण किया। जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 12 लाभुकों को कुल 1 करोड़ 14 लाख तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत 13 लाभुकों को कुल 1 करोड़ 3 लाख का ऋण उपलब्ध कराया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री उद्यमी योजना तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सतत रूप से पूरे जिले भर में स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से भी युवाओं का कौशल विकास कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने लाभुकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को ऋण संबंधि, भूमि विवाद, एलपीसी आदि समस्याओं एवम शिकायतों को लेकर आमजनों के लिए बैठक बुलाई जाती है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि इस बारे में अपने-अपने क्षेत्रों के ग्रामीणों को बताएं, ताकि उनकी समस्याओं का हल इन बैठकों में किया जा सके।
मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उद्योग संघ के महाप्रबंधक तथा ऋण मुहैया कराने वाले बैंक के पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के विभिन्न जगहों पर निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

सारण:हीटवेब और बारिश को ध्यान में रखते हुए बज्रगृह और मतगणना केंद्र की करें तैयारी: डीएम

rktvnews

वार्डो की समस्या पर बिफरे समाज सेवी अनिल दुबे।

rktvnews

चतरा:उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग प्रमंडल की आयुक्त ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 अप्रैल 26

rktvnews

Leave a Comment