RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मनाई अम्बेडकर जयंती।

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पान्डे व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाया तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने तथा उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने की सलाह दी। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष सह शाहपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे के नेतृत्व मे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण किया। इस अवसर पर अंकित पांडे, मनोज वर्मा, सुरेश गुप्ता, अतुल जी, बालमुकुंद पाठक, शत्रुघ्न गुप्ता, अखिलेश पासवान, सुभाष कुमार, राजेश यादव, पप्पू ओझा, उमेश कुमार, अशोक कुमार, टुनटुन गुप्ता, संजय पांडे, विनीत गुप्ता, सोनू वर्मा, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह सह भीम शक्ति संवाद किया गया। इस अवसर पर राकेश कुमार त्रिपाठी, डा मालती पांडे, विनोद कुमार सिंहा, राजेश तिवारी टप्पू, राजेश पांडे, तारकेश्वर यादव, उदय राम, संजीव पांडे, विक्की पासवान आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

जयपुर डिस्कॉम के प्रथम शिशु पालना गृह का लोकार्पण।

rktvnews

सांसद आपके द्वार के तहत क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने पिरों प्रखंड सहित पंचायतों का दौरा किया।

rktvnews

अमेरिका-इजरायल धुरी को चुनौती देता वामपंथ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर-शिवपुर सङक का सांसद व विधायक करेंगे शिलान्यास।

rktvnews

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने तुमकुरु रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी के ठहराव का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment