RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:खूबसूरत और जवां दिखने के लिए सात्विक भोजन है जरूरी:ब्यूटी ट्रेनर , वर्षा खान

ब्यूटी कार्यशाला के चौथे दिन महिलाओं ने आधुनिक मेकअप की बारीकियों का लिया प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)11 अप्रैल।छोटी-छोटी चीजें आपके लुक को खूबसूरत बना देती है, की चर्चा करते हुए ब्लौसम ब्यूटी एकेडमी द्वारा चल रहे ब्यूटी कार्यशाला के चौथे दिन वर्षा खान ब्यूटीशियन ट्रेनर ने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बताया कि वाटरप्रूफ मेकअप और नेल आर्ट वाटरप्रूफ मेकअप को यदि आप करते हैं तो यह 18 घंटे तक बना रह सकता है। वैसे आजकल ग्लो मेकअप की अधिक डिमांड है। यदि आप पूरी तरह से मेंटेन रहना चाहतीं हैं तो इसके लिए सात्विक भोजन बहुत है।साथ ही शाम का भोजन 6 बजे तक कर लें ।कुछ ऐसे ही टिप्स दे रही वर्षा खान का कहना है कि किसी से बात करते समय हाथों की गतिविधि रहती है और नाखूनों पर लगी नेल आर्ट देखकर आत्मविश्वास बढ़ जाता है।नेल आर्ट आपके लुक को बेहतर बनाता है। शादियों में दुल्हन अपने नाखूनों पर नेल के जरिए दुल्हे का नाम लिखवाना पसंद कर रही है उन्होंने नेल आर्ट के टिप्स दिए साथ ही एक्रेलिक एक्सटेंशन परमानेंट नेल लगाना डिजाइनिग शेप्स व प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से बताया। जहां बढ़िया ज्वेलरी ड्रेसेज और मेकअप आकषिर्त करता है वहीं अब बढ़िया नेल आर्ट से खुबसूरती बढ़ जाती है इसके मद्देनजर शादी समारोह के अलावा रूटिन में भी नेल पर डिफ़रेंट लुक के नेल आर्ट पसंद किया जाते है कार्यशाला के चौथे दिन भी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं पटना से राधा कुमारी, रानी, स्नेहा, मोहनिया से सोमा सिंह, जगदीशपुर से शिला यादव, संध्या,रजनी , बबिता,बिहीया से जूली देवी, रितु,पिन्की, पूनम, सरैया से अरती,सोमरीडूमढ़ा से मिनाक्षी,गजराजगंज से शहजादी बेगम।

Related posts

भागवत कथा के श्रवण से इंसान हो जाता है दोषमुक्त: अजय कृष्ण शास्त्री

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन परिसर में ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जूनियर बॉयज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर:जैन धर्मावलंबियों ने मनाया भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का किया दौरा, लोगो का जाना हाल, राहत व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment