RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बागपत:राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खेलों से जुड़ फिट रहने का दिया संदेश।

धनौरा टिकरी की आर्चरी एकेडमी में खेल दिवस समारोह में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 अगस्त।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस जिले में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में धनौरा टिकरी स्थित आर्चरी अकादमी में आयोजित खेल दिवस समारोह में जिलाधिकारी अस्मिता लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर्चरी एवं कबड्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ दिनचर्या की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों से जुड़ें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान अकादमी परिसर खेल भावना और उत्साह से गूंज उठा। खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ।
वहीं बागपत के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर “एक घंटा खेलों के नाम” थीम पर जूनियर कबड्डी, भगौट में हॉकी प्रतियोगिता सहित जिलेभर में खेल गतिविधियों का आयोजन कर खेल दिवस मनाया गया जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों को सम्मानित कर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया गया।

Related posts

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने शिलांग में उत्तर पूर्वी आयुर्वेद और होम्योपैथी संस्थान के छह नए भवनों का उद्घाटन किया

rktvnews

नीतीश जी से बुलवाया जा रहा : तेजस्वी यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों सहित प्रभारियों की हुई घोषणा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

rktvnews

बागपत:जनवरी माह में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह।

rktvnews

Leave a Comment