RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त की निगरानी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध तरीके से जारी।

अब सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि पर प्रशासन का विशेष फोकस।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )20 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अभियान के तहत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह, सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य समानांतर रूप से तेज गति से चल रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर 05 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है।

100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

अब तक

*6,72,333 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।*
*6,71,763 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सफल सत्यापन किया गया है।*
*568 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा हो चुका है।*

यह उपलब्धि जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग, अधिकारियों की सक्रियता तथा मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ एवं कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विधानसभावार प्रगति

80-गढ़वा विधानसभा

कुल मतदाता : 4,26,661
गणना प्रपत्र वितरण : 100 प्रतिशत
डिजिटाइजेशन : 3,18,739
सत्यापन : 3,18,369
ऑनलाइन सबमिशन : 368

81-भवनाथपुर विधानसभा

कुल मतदाता : 4,35,431
गणना प्रपत्र वितरण : 100 प्रतिशत
डिजिटाइजेशन : 3,53,594
सत्यापन : 3,53,394
ऑनलाइन सबमिशन : 200

विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान भी जारी

निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। अब तक जिले में–

ASDDF : 3,403*
*DSE (Demographic Similar Entries) : 12,947*
*Uncollectable Forms Electors : 21,431

की पहचान की जा चुकी है। इन सभी मामलों का निष्पादन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

समयबद्ध तरीके से पूरा होगा अभियान

जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) तथा सुपरवाइजर नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन अपलोड निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अनुरूप पूरा हो।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी बीएलओ घर पहुंचे, मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। मतदाताओं का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में सभी कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पिछले 9 सालों में देश से चोरी की गई 231 प्राचीन वस्तुएं भारत वापस लाई गईं हैं-केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह।

rktvnews

राजस्थान ब्रजभाषा काव्य महागोष्ठी का आयोजन ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकारों की ‘परिचौ पोथी’ का हुआ विमोचन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय समुदाय के घरों तक विज्ञान को पहुँचाना होगा : राज्यपाल

rktvnews

गिरीडीह:डुमरी में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने एवं नो-इंट्री व्यवस्था लागू करने का निर्णय।

rktvnews

नवादा : डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment