RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम के पैतृक निवास पर मनाई गई उनकी 118 वी जयंती।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 अप्रैल। शनिवार को स्थानीय चंदवा बाबू जगजीवन राम के जन्म भवन में उनकी 18 वीं जयंती मनाई गई। उनका जन्म 05 अप्रैल,1908 ई को चंदवा ,आरा में हुआ था। उनके पिता का नाम संत शोभी राम और माता का नाम बसंती देवी था। वे अपने माता – पिता के एकमात्र पुत्र थे। उनके चाचा संत लाल राम मेडिकल कालेज, कलकता में कंपाउंडर थे जिन्होंने बाबू जी को शिक्षित बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जयंती में सहभागी बच्चे -बच्चियों द्वारा बाबूजी की यादगार में बर्थ – डे के अवसर पर केक काटकर खुशी मनाया गया। बाबूजी जगजीवन राम ” समता विचार मंच” के अध्यक्ष , सूर्य कुमार ने जयंती समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। सचिव सुदर्शन राम ने मंच संचालन किया। बाबूजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालने वाले निज ग्राम निवासी सह अधिवक्ता ,देवी दयाल राम,जदयू नेता लालमुनि राम,शिव शंकर राम,सूर्य कुमार,सुदर्शन राम,संजय कुमार, कुंवर दयाल राम, काशीनाथ राम ,सुरेंद प्रसाद वगैरह प्रमुख हैं।
जयंती समारोह में शामिल सभी लोगों ने बाबूजी की जन्म की याद में उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शत – शत नमन किया। कार्यक्रम के अंतिम दौर में 30 बालक -बालिकाओं को बाबूजी शिक्षा सम्मान स्वरूप पुस्तिका और पेंसिल भेंट किया गया। तदोपरान समारोह कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने खोडलधाम ट्रस्ट-कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी की बैठक।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रामकाज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम‘, श्रीरामलला दर्शन योजना के पहले जत्थे को मुख्यमंत्री ने किया रवाना।

rktvnews

मोतीहारी:अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) निशा ग्रेवाल के द्वारा ढाका प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गद्दी से प्यार, जनादेश से तकरार!

rktvnews

रामगढ़:जेएसएलपीएस के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम के तहत कैंडल मार्च रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment