RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

मेरा संघर्ष!

कीर्ति जायसवाल ‘कृतिका’

मेरा संघर्ष

जन को विक्षत कर पंथ बढ़ूँ न।
जग को विकल कर लक्ष्य चलूँ न।

मेरा संघर्ष ही मुझको कभी राजा बनाएगा।
मेरा संघर्ष ही मुझको मेरी मंज़िल दिलाएगा।

नहीं विश्वास लफ़्ज़ों पर,
मेरी हर सांस को सुन लो।
नहीं विश्वास सांसों पर,
मेरी आँखों को ही पढ़ लो।

यह धड़कन भी सुनो,
मेरा सदा परिचय बताती है।
मेरी कविता भी तो हर पल
मेरा ही गीत गाती है।

लकीरें हाथ की मेरी
नहीं क़िस्मत को लिखती है।
मेरा संघर्ष
हाथो की लकीरों को बनता है।

मेरी क़िस्मत को
हाथों की लकीरें
क्या ही लिखेंगी?
मेरा संघर्ष ही
मुझको मेरी
मंज़िल दिलाएगा।

मेरा साहस सुनो,
मुझको मेरी मंज़िल दिलाएगा।
मेरा साहस सुनो,
मेरा सदा परिचय बताएगा।

नहीं यह हो नहीं सकता,
मुझे जग भूल ही जाए।
उसके धड़कन की चाभी
मैं अपने पर्स में रखती हूँ।

Related posts

भोजपुर:जनमत की प्रबंध संपादक का•मीना राय के निधन पर भाकपा माले ने श्रद्धांजली सभा का किया आयोजन।

rktvnews

राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह – राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कार्मिकों की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का संवेदनशीलता से हो समाधान: डिस्कॉम्स चेयरमैन

rktvnews

नारनौल:डीसी मोनिका गुप्ता की मौजूदगी में ईवीएम (सीयू-बीयू) व वीवीपैट की पहली रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी।

rktvnews

भोपाल:अम्बेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (महू) पहुँचकर अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में आभासी मंच से ‘कलक्टर सिंह केसरी, नागार्जुन तथा कबीर जयंती समारोह’ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment