RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने भारत से सहायता प्राप्त रेल अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 06 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ अनुराधापुरा में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शुभारंभ समारोह में भाग लिया।
नेताओं ने 91.27 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय सहायता से नवीनीकृत 128 किलोमीटर लंबी माहो-ओमानथाई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद माहो से अनुराधापुरा तक 14.89 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारतीय अनुदान सहायता से बनायी जा रही एक उन्नत सिग्नलिंग प्रणाली के निर्माण का शुभारंभ किया।
भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित ये ऐतिहासिक रेलवे आधुनिकीकरण परियोजनाएँ श्रीलंका में उत्तर-दक्षिण रेल संपर्क को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं। इससे देश भर में यात्री और माल यातायात दोनों की तेज़ और कुशल आवाजाही की सुविधा होगी।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में भुज से मांडवी और जखाऊ तक बिपोरजॉय चक्रवात सेप्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर किसान भाइयों और बहनों को बधाई दी।

rktvnews

बिहार: नवादा: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला खनन नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन।

rktvnews

गुड फ्राइडे पर द होली सेवियर चर्च आरा में प्रार्थना सभा आयोजित।

rktvnews

वैशाली:इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

rktvnews

Leave a Comment