RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश: भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक।

मुख्यमंत्री का पथ-विक्रेताओं ने बाजार शुल्क से मुक्ति के लिए माना आभार।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)29 अक्टूबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर श्री सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री सुनील, श्री लकी व श्री बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा

Related posts

“बोल कभी भी व्यर्थ नहीं जाया करते हैं,शब्द शब्द के अपने अपने अर्थ निकल आया करते हैं।”

rktvnews

हुए तुम दोस्त जिसके, दुश्मन उसका आसमाँ क्यूँ हो!!

rktvnews

हमारी समस्या है नागरिक आज्ञाकारिता!

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:05 दिसंबर 23

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने नगर निकाय चुनाव के तैयारियों का लिया जायज़ा, दिए सख्त एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment