RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड में बी.एल.बी.सी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)25 दिसंबर।मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखण्ड में बीएलबीसी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन किया गया। कृषि निदेशक, झारखंड तथा एसएलबीसी झारखंड के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में उक्त दोनों प्रखण्डों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को केसीसी सुविधा से आच्छादित करना तथा बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था । शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, मुसाबनी शाखा द्वारा कुल 28 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 6 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को केसीसी से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।
बीएलबीसी बैठक एवं केसीसी शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रमुख, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय विभागीय प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से शिविरों का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

Related posts

राजस्थान:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित बीएलओ निलंबित।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम।

rktvnews

भाजपा नेता सतीश भट्ट ने नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को दी शुभकामना

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर आयुष भवन से आईएनए मेट्रो स्टेशन तक ‘स्वच्छोत्सव’ यात्रा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का समापन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जुलाई 24

rktvnews

भोजपुर:प्रो.राजीव कुमार इतिहास संकलन समिति, दक्षिण बिहार के अध्यक्ष निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment