RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:सामाजिक बदलाव में महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय, महिलाएं नई पीढ़ी में संस्कृति और संस्कारों की संवाहक:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06 अप्रैल। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान प्रदेश सभा के महिला प्रकोष्ठ की प्रादेशिक कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को विद्याधरनगर में संपन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर प्रदेश की माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज के द्वारा समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर की जा रही सामाजिक सेवा की गतिविधियां प्रशंसनीय हैं। आज महिलाएं इतनी सशक्त और जागरूक है और समाज सेवा व उत्थान के लिए अपना योगदान दे रहीं है। उन्होंने कहा कि जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य किये जाते रहें हैं। समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें अवसर भी दिए जा रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए हम सभी मिलकर सामूहिक प्रयास करें, ऐसे में जरूरी है कि समाज में हमारे भविष्य रूपी बच्चों को शिक्षित किया जाए, बेटियों को पढ़ाया जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, महिलाओं को सशक्त बनाया जाए, युवाओं को आत्मनिर्भर बनायें, खिलाडियों को प्रोत्साहित किया जाए, नवपीढ़ी में संस्कारों का संचार किया जाए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिलाओं के समुचित विकास के लिए काम कर रही है जिसके तहत लखपति दीदी, सोलर दीदी जैसी कई योजनाएं सामने हैं जिसके लिए सबको मिलकर काम करना है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें एवं अन्य जरुरतमंद महिलाओं की भी मदद करें।
उप मुख्यमंत्री ने समाज के भामाशाहों से भी अनुरोध किया कि आप समाज सेवा व उत्थान के लिए ओर प्रयास करें। सभी नव नियुक्त कार्यकारिणी सदस्य समाज में नव परिवर्तन का आधार बने, समाज का विकास का मार्ग प्रशस्त हो।
इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल, अजीत मांडन, पूर्व प्रधान रविशंकर, महासभा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर जांगिड़, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रेणु जांगिड़, कार्यकारी अध्यक्ष कंचन जांगिड़, पार्षद सुरेश जांगिड़, अमराराम जांगिड़, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्षद प्रियंका अग्रवाल, पार्षद रूप कंवर, नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने अवैध खनन,परिवहन,भंडारण के प्रभावी रोकथाम हेतु तहसील स्तरीय कमिटी का किया गठन।

rktvnews

बिहार:राज्य में उत्पादित खाद्यन्नों के भंडारण क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार गोदामों का करा रही निर्माण: सहकारिता मंत्री

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओं का आपार स्नेह कर रहा भावविह्वल : विद्या निवास सिंह

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में BSDMA का स्टॉल, आपदाओं से बचाव की अनूठी पहल।

rktvnews

विधानसभा में उठे अश्लील गीतों पर सवाल।

rktvnews

पटना:समाज कल्याण विभाग सचिव सह प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम वंदना प्रेयसी ने किया बिहार सरस मेले का भ्रमण।

rktvnews

Leave a Comment