RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बिहार बदलाव रैली को लेकर भोजपुर से 40 हजार लोग होंगे रवाना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अप्रैल।जन सुराज की 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली ‘बिहार बदलाव रैली’ को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को भोजपुर जिला अध्यक्ष अभय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले से 40 हजार लोग रैली में शामिल होने के लिए पटना रवाना होंगे।
जिला महिला अध्यक्ष पदमा ओझा ने कहा कि बिहार की जनता इन समस्याओं से लंबे समय से जूझ रही है और अब बदलाव का वक्त आ गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘बिहार बदलाव रैली’ एक जन आंदोलन की शुरुआत है, जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी बढ़-चढ़कर होगी।

बिहार बदलाव रैली’ के मुख्य मुद्दे

1. पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ
2. बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ
3. बढ़ते अपराध के खिलाफ
4. राजनीतिक परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ
5. लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ
6. भूमि सर्वेक्षण और स्मार्ट मीटर में भ्रष्टाचार के खिलाफ
7. भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ
8. शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरा नगर अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला अभियान समिति संयोजन चंद्रभानु गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष सोनू पासवान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनजी सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर मे कहा कि यह रैली बिहार की राजनीति में एक नई दिशा तय करेगी और जन सुराज आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगी।

Related posts

सामाजिक सौहार्द एवं सद्भभाव के लिए गांधीवादी विचारों का प्रचार प्रसार जरूरी’।

rktvnews

स्‍वास्‍थ्‍य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को समझेंगे मीडिया के विद्यार्थी हरिदेव जोशी विश्‍वविद्यालय और संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या कोष के बीच एमओयू।

rktvnews

नई दिल्ली:देश में भाईचारे को मज़बूत करने के लिए काम करेगा मजलिसे मशावरत।

rktvnews

बिहार: बक्सर: डीएम और एसपी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी जोरों पर,बैठक आयोजित।

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

Leave a Comment