RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अप्रैल।आज आरा शहर के चर्चित जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी स्व•पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई। जयंती शहर के रंगकर्मी, साहित्यकार, जे पी सेनानी, खिलाड़ियों के तरफ से सुबह 9 बजे, जयप्रकाश स्मारक,मुक्त-कला मंच,
कलक्ट्री तालाब पर मनाया गया।
सबसे पहले उनकी तश्वीर पर जे पी स्मारक के उपाध्यक्ष रविन्द्र त्रिपाठी और महासचिव सुशील कुमार ने माला चढ़ाकर नमन किया।उसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया।
शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया कि पवन जी की मृत्यु के बाद आरा में अस्थि कलश सम्मान व श्राद्धाजंलि सभा मे प्रस्ताव पास हुआ था की पवन जी की याद में पूरे साल विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर उनको याद किया जायेगा।
उसी निर्णय के तहत पहला कार्यक्रम आरा रंगमंच, फ्टबॉल संघ के तरफ से जमीरा कोठी पुष्पेंद्र सिंह के आवास पर होली मिलन, फगुआ समूह गायन और रंग अबीर पवन जी को समर्पित किया गया, यह दूसरा कार्यक्रम आज उनकी 71वीं जयंती मनाई जा रही है।
जे पी सेनानी रविन्द्र त्रिपाठी ने पवन जी के जीवन पर विस्तार रूप से बताने का काम किया उन्होंने उनकी जेल यात्रा से लेकर अध्यात्म, साहित्य, सांस्कृतिक क्षेत्र में पूरे देशभर घूम-घूम कर सारे कठिनाइयों को सहते हुए जो काम किया उसको अद्वितिय बताया और कहा कि इस तरह के दूसरे व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है।
ये बातें कहते-कहते भाउक हो गये।
गोष्ठी के अंत मे दो मिनट का मौन रखा गया।
मौन समाप्ति के बाद पवन श्रीवास्तव अमर रहे के नारों के साथ माल्यार्पण और गोष्ठी का कार्यक्रम समाप्त हुआ।
उस्थित प्रमुख लोगों में राजेंद्र मनियारा, फ्रलाद सिंह, जनसुरजी अनिल सिंह, बिजय कुमार, आलोक दीपक, सचिन सिन्हा, अमरेंदर राय,अजय सिंह, बाशु कुमार, रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह, अम्बुज सिंह, संजय पाल, अनिल तिवारी(दीपू) राजू रंजन, लडू भोपाली, साहेब यादव,करण कुमार, अर्थ दिप(चुटुर) खिलाड़ी लाल बहादुर लाल, चैतन्य निर्भय, मिथलेश पांडे आदि थे।

Related posts

BSDAV में डीएवी बिहार प्रक्षेत्र “जे” की दो दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने चक्की, चौगाई एवं केसठ प्रखण्ड अंतर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की प्रगति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:क्या PK तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव?

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

संगत से व्यक्ति का व्यवहार बदल जाता है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

Leave a Comment