RK TV News
खबरें
Breaking News

नारनौल:त्वरित समाधान सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

जनसमस्याएं सुनतीं डीसी मोनिका गुप्ता।

जिला में कुल 187 शिकायतें आईं, कईयों का मौके पर समाधान।

RKTV NEWS/नारनौल(हरियाणा )03 जुलाई। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीसी मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुन रही थी। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा भी मौजूद थे। समाधान शिविर में कुल 187 शिकायतें आईं जिनमें से कइयों का मौके पर समाधान किया।
डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर हर रोज कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की शिकायतों के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहते हैं। शिकायत आते ही तुरंत प्रभाव से समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए जाते हैं तथा उन पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। डीसी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें परिवार पहचान पत्र के संबंध में मिल रही हैं। नागरिकों को इनके बारे में तुरंत कंप्यूटर पर पूरा रिकॉर्ड दिखाकर संतुष्ट किया जा रहा है। जिनका तुरंत समाधान हो सकता है उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। कुछ ऐसी शिकायतें हैं जिनका समाधान मुख्यालय स्तर पर होना है। इस संबंध में भी मुख्यालय पर रिपोर्ट भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय स्टेट बैंक ने महाराजा कॉलेज में लगवाया आर ओ सह वाटर कूलर मशीन।

rktvnews

ग्राम सभा को बनाएं सिकल सेल रोग काउंसलिंग का मंच : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:सरकार द्वारा अनियमित वेतन और पेंशन पर फुटाब ने जताई आपत्ति :प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

खैरागढ़:भारत में कला और संस्कृति का नया अध्याय : आईकेएसवी-डीडीयूजीयू के एमओयू से शैक्षिक क्रांति।

rktvnews

भोजपुर:संजीव सिंह के शोक संतप्त परिजनों से मिले पूर्व सांसद आनंद मोहन।

rktvnews

भाजपा किसान मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी नेताओं द्वारा उप राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक और अर्मयादित टिप्पणी करने के विरोध मे पुतला दहन किया।

rktvnews

Leave a Comment