
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 नवंबर।14 नवंबर 2025 को अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मतदाताओं को प्रौढ़ और परिपक्व लोकतंत्र का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है। चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आचार्य ने कहा कि विपक्षी दल नकारात्मक और समाज-विरोधी अराजकता का वातावरण बना रहे थे जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया। बिहार की पहचान बीच में बिगाड़ने की कुचेष्टा करनेवाले दलों को किनारे कर मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश की सरकार को चुना है जो राष्ट्रवाद, विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के लिए समर्पित रहे। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि समस्त समीकरणों और आशंकाओं को धता बताते हुए मजबूत सरकार को चुनना लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने वाला कदम है। सभी प्रबुद्ध मतदाताओं को हृदय से आभार और शुभकामनाएं ।
