RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )21 जनवरी। सोमवार को दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर की अध्यक्षता में स्वास्थ विभाग की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में इम्यूनाइजेशन,बीसीजी टीका,पेंटा, एमआर, ड्रॉप आउट,आर आई एंटीजन कवरेज, आरआईयू सेशन कवरेज, एचएमआईएस, एएनसी एल्बेंडाजोल टेबलेट, 180 आईएफए टैबलेट, एएनसी, इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी, दवा की उपलब्धता आदि सभी बिंदुओं पर सभी संबंधित पदाधिकारी से फीडबैक लिया।
जिला प्रत्यक्षण पदाधिकारी डॉ.अमरेन्द्र मिश्रा और यूनिसेफ के एस.एम.सी. ओंकार चन्द द्वारा एमसीपी कार्ड के संबंध में अवगत कराया ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को नए एडिशन का कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में बताया गया की माह दिसंबर में एएनसी रजिस्ट्रेशन में लक्ष्य के विरुद्ध 82 प्रतिशत हासिल किया है।
अपर समाहर्ता ने सभी स्वास्थ्य इंडिकेटर में सुधार लाने हेतु निर्देश दिया।
उन्होंने डाटा वैलिडेशन कमिटी की बैठक कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण हेतु बहादुरपुर, दरभंगा एवं बेनीपुर को बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन अरुण कुमार,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्लेश शैलेश चंद्रा, यूनिसेफ के एस.एम.सी. ओंकार चन्द साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार! भेजा गया जेल।

rktvnews

गिरिडीह:उच्च विद्यालय पचम्बा के खेल मैदान में जिला स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की विदाई और स्वागत समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य केंद्र का केंद्रीय टीम द्वारा एन क्यू ए एस के तहत हुआ मूल्यांकन।

rktvnews

स्व माथुर जी शहर के एक अविभावक की तरह थे : अशोक मानव

rktvnews

भोजपुर:पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मुखिया पं जनार्दन ओझा।

rktvnews

Leave a Comment