RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नगर निगम में एक टैक्स वसूली के मांग पर कल टेम्पो चालकों की हड़ताल : क्यामुद्दीन अंसारी

टेम्पो चालकों द्वारा हड़ताल के समर्थन में जिला कलेक्टर समकक्ष धरना:किरण प्रसाद

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संवाददाताओं को बताया कि कल दिनांक 1 अप्रैल 2026 को टेम्पो युनियन के आह्वान पर टेम्पो चालक हड़ताल पर रहेंगे तथा कल आरा शहर में टेम्पो,ई-रिक्शा नहीं चलेगा.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इस हड़ताल के समर्थन में टेम्पो चालक युनियन के सचिव किरण प्रसाद के नेतृत्व में एक टेम्पो, ई-रिक्शा से पुरे शहर में प्रचार किया गया तथा नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.
टेम्पो चालकों के नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर निगम टेम्पो चालकों से टैक्स वसूली सभी हदें पार कर दिया है एक टेम्पो चालक को एक दिन में अधिकतम 150 ₹ तक टैक्स देना पड़ता है
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर निगम में एक शहर एक टैक्स प्रणाली लागू करने की मांग पर यह हमारा आंदोलन चल रहा है.आरा नगर निगम की मेयर भ्रष्ट हो चुकी है तथा मेयर – ठेकेदार सांठगांठ से जबरन टेम्पो चालकों से मनमाने तरीके से टैक्स वसूली जाती है.
टेम्पो, ई-रिक्शा चालक संघ के नेता किरण प्रसाद ने कहा कि हम नगर निगम के मनमाने ढंग से टैक्स वसूली के खिलाफ हड़ताल कर जिला पदाधिकारी के समक्ष कल धरना देंगे.का.किरण प्रसाद ने सभी टेम्पो, ई-रिक्शा चालकों से आह्वान किया कि वे कल के आंदोलन में शामिल हो.
हड़ताल के समर्थन में स्टेशन परिसर,गोपाली चौक,बस स्टैंड,धरहरा,गांगी, पुरानी पुलिस लाइन सहित शहर के सभी चौक चौराहे पर प्रचार व नुक्कड़ सभा किया गया.
इस प्रचार दल में भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी, टेम्पो, ई-रिक्शा चालक संघ के सचिव किरण प्रसाद,राजु खान,सुनिल कुमार व रोहित कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:आज 33 अभ्यर्थियों ने भरा नाम-निर्देशन पत्र,अब तक 54 अभ्यर्थियों ने भरे 73 नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- ‘आतंकवाद को अंजाम देने वालों को अंतत: आतंकवाद ही खा जाता है’।

rktvnews

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

ग्वालियर:प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में रखे गए डाक मत पत्र।

rktvnews

चतरा:जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment