RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम द्वारा अल्पावास गृह, बक्सर का किया गया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)19 जून।आज अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अल्पावास गृह, बक्सर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुल 08 संवासिनों को अभी वर्तमान में रखा गया है। जिसमें 02 संवासिन बहुत दिनों से अल्पावास गृह में है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस बक्सर को निर्देशित किया गया कि इन दोनों के संबंध में विभाग से पत्राचार कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अल्पावास गृह, बक्सर में स्वीकृत एवं कार्यरत बल की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुल स्वीकृत एवं कार्यरत बल के विरुद्ध 03 रिक्तियां हैं। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस बक्सर को निर्देशित किया गया कि रिक्तियों के विरुद्ध नियोजन हेतु यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में अल्पावास गृह, बक्सर में रह रही संवासिनों के बेहतर भविष्य के लिए सुझाव दिया गया कि जीविका समूह के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण अथवा समूह गठन कर जीविकोपार्जन हेतु कार्य के लिए विभाग से मंतव्य प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी भी चूक या विचलन के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अल्पावास गृह बक्सर में सभी संवासिनों के स्वास्थ्य जांच हेतु एक महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है जो सप्ताह में एक दिन आकर सभी संवासिनों का स्वास्थ्य जांच करती है। आवश्यकतानुसार संवासिनों को सदर अस्पताल में भी ले जाया जाता है।

Related posts

मर्यादा में बंधे पुलिस कर्मी मांग-पत्र भी नहीं देते, उनकी तकलीफें देखकर बढ़ाईं सुविधाएं : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर पंडित बिरजू महाराज कथक के पर्याय:कथक गुरु बक्शी विकास

rktvnews

एनीमिया मुक्त भारत एवं सघन दस्त नियंत्रण पखवारा की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

दुमका:जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की अभिनेत्री मानसी शर्मा ने बताया, सफलता एक रात में नहीं मिलती।

rktvnews

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा हैं:शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment