
RKTV NEWS/पटना ( बिहार)26 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को खगड़िया जिले में लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा तथा उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं एवं अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से भी संवाद किया, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
