RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय पटना द्वारा एमएसएमई संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

पटना/बिहार 27 सितंबर।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम विकास कार्यालय, एम एस एम ई मंत्रालय, भारत सरकार,पटना द्वारा मंगलवार को टी पी एस महाविद्यालय, पटना के सभागार मे एक दिवसीय उधमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागिगण, उद्यमिगण इत्यादि ने भाग लिया । यह कार्यक्रम , एमएसएमई मंत्रालय ,भारत सरकार के उद्यमिता सह कौशल विकास योजना के अंतर्गत , कार्यालय के निदेशक प्रदीप कुमार, आई.ई.डी.एस. के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया।जिसका उद्देश्य उद्यमियों /भावी उद्यमियों/ छात्रों/ छात्राओ के बीच उद्यमिता के महत्व, प्रक्रियाओ,के संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बिहार राज्य मे, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं विभिन्न प्रक्रियाओ के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्राचार्य, टी पी एस महाविद्यालय, पटना थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन शेखर, महासचिव, लघु उद्योग भारती, बिहार, ज्योत्सना कुमारी, विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर, प्राणी विज्ञान विभाग, डॉ शफीउल्लाह, सहायक प्रोफेसर, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, संजीव आजाद, सहायक निदेशक, डॉ नीरज कुमार रंजन, सहायक प्रोफेसर, सफल उद्यमी छाया तिवारी इत्यादि मौजूद रही | इस कार्यक्रम संयोजन एवं समन्वयन कार्यालय के सहायक निदेशक रविकांत ने किया | कार्यक्रम का उदघाटन आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया I कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत सहायक निदेशक ने अपने स्वागत भाषण मे सभी अधिकारियों,अतिथियों ,उधमियों तथा उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम उदेश्य के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुये उन्होने उधमिता का महत्व, प्रक्रियाओ, इस संबंध मे विभिन्न सरकारी योजनाओ के बारे मे जानकारी दी । कार्यक्रम को आए हुए सभी अतिथियों ने संबोधीत किया एवं प्रतिभागियों को उद्यमिता के क्षेत्र मे आगे बढ्ने हेतु उत्शाहवर्धन एवंअपने अनुभवों से उचित मार्गदर्शन दिया I कार्यक्रम मे संजीव आजाद ने उधमियों एवं भावी उधमियों को बिहार राज्य मे एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाओ जैसे मुख्यमंत्री उधमी योजना, मुख्यमंत्री क्लस्टर योजना एवं जिला मे प्रधान मंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम सफलता मे जिला उद्योग केन्द्र की भूमिका के बारे मे जानकारी दी एवं पटना जिला मे विभिन्न औधोगिक सम्भावनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। रविकांत ने जिला मे चलाये जाने वाली विभिन्न योजनाओ मे बैंको द्वारा दी जाने वाली वितीय सहायता एवं जिला अग्रणी बैंक की भूमिका और बैंको द्वारा चलाये जाने वाली अन्य स्कीम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। सुमन शेखर ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से उद्यमी बनने हेतु प्रेरित किया। सुश्री छाया तिवारी ने अपना अनुभव सबसे साझा किया और प्रतिभागियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रविकांत ने संबोधित करते हुए , सभी प्रतिभागियों को सुभकमनाएं दी एवं सभी को उद्यमिता को अपनाने हेतु आह्वान किया। उन्होंने हर संभव सहायता देने हेतु प्रतिभागियों को भरोसा दिया एवं उनके सवालों का निराकरण किया।
कार्यक्रम मे रविकांत ने एमएसएमई मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा भेजे गए विडियो प्रेजेंटेशन उधमियों को दिखाया एवं हर तरह की जानकारी साझा की एवं भारत सरकार के एम एस एम ई मंत्रालय के विभिन्न योजनाओ जैसे My msme, उधम पंजीकरण,चैम्पियन पोर्टल के द्वारा जैसे “आपको बड़ा बनाने के लिए हमारे छोटे हाथ”, पीएमएस स्कीम एवं जेम के अंतर्गत अपने प्रोडक्टस का मार्केटिंग करने का तरीका एवं बाज़ार प्रबन्धन,एमएसई –सीडीपी, मुद्रा योजना, प्रधान मंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम जैसे विभिन्न योजनाओ के बारे मे जानकारी दी।कार्यक्रम का विधिवत समापन, डॉ ज्योत्सना कुमारी, सहायक प्रोफेसर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया I

Related posts

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण: उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन मना।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु तेगबहादुर साहिब के बलिदान दिवस पर गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:झारखंड@25 : अनंत संभावनाओं की ओर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में India Maritime Week – 2025′ का उद्घाटन किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment