
भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 25 सितंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बस में सफर भी किया।
नई परिवहन सेवाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने में मदद मिलेगी।
