
भोपाल/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 25 सितंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में शुक्रवार को भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने भांजे-भांजियों, भाई-बहनों और कार्यकर्ता साथियों के साथ पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से जीवनदायी पौधे लगाने और प्रकृति की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पौधरोपण अभियान से अधिक से अधिक लोगों के जुड़ने की अपील की।
