RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

प्यारे बच्चों!

प्यारे बच्चों

ओ धरती के चाँद सितारों
हँसते गाते नन्हें प्यारों।
तुमसे यह दुनिया रौशन है
ओ हम सबके राज दुलारों।।

हरदम यूँ ही हँसते रहना
हर बाधा से लड़ते रहना।
नव भारत के रचने वाले
अपने पथ पर बढ़ते रहना।।

आने वाला कल तुमसे है
जीवन का हर पल तुमसे है।
तुमसे बच्चों आस जुड़ी है
हममें हिम्मत बल तुमसे है।

भारत की जयगान तुम्हीं हो
होठों की मुस्कान तुम्हीं हो।
तुम बच्चे हो मन के सच्चे
हम सबकी पहचान तुम्हीं हो।।

जग उपवन को तुम महकाते
खुशियाँ दोनों हाथ लुटाते।
तुम वो अनुपम फूल जगत के
जो भगवन को बहुत सुहाते।।

तुम हो भारत के रखवाले
रखना बच्चों लाज हमारी।
सभ्य सुशिक्षित बने देश यह
बच्चों तुम पर जिम्मेदारी।।

रचनाकार:मीरा सिंह “मीरा”
डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार

Related posts

दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ माले ने आरा में प्रतिवाद मार्च निकाला।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जनवरी 26

rktvnews

13 जून 2023 को मैसर्स एल एंड टी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) के तीसरे जहाज ‘अंजदीप’ का शुभारंभ और एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी परियोजना के 7वें जहाज की निर्माण प्रक्रिया (कील बिछाना) शुरू

rktvnews

भोजपुर: आरा स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों ने दिया धरना, रेलवे किराए में पूर्व की छूट की मांग।

rktvnews

गढ़वा:सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:वेतन भुगतान में देरी से शिक्षकों परआर्थिक संकट, शीघ्र आवंटन करें सरकार: महासचिव कुमारी अल्का

rktvnews

Leave a Comment