RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों में महिला व बच्चें हुए सम्मानित: माया श्रीवास्तव

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मार्च।समर्थ नारी समर्थ भारत के तत्वावधान में अपने स्थापना दिवस पर कई प्रदेशों के कई हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें
महिला दिवस ,होली एवं समर्थ नारी समर्थ भारत का स्थापना दिवस पर वेस्ट बंगाल, झारखंड, कर्नाटका मुंबई , बिहार के पटना , समस्तीपुर , हाजीपुर ,अरवल में कई कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड ,वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देती हुई कहा कि महिलाएं आज राष्ट्र के विकास के मुख्यधारा में जुडू कर समाज में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है।समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपनी प्रतिभा, योग्यता व कर्मठता के लिए सम्मानित हो रही है।राष्ट्र का सीमावर्ती क्षेत्र हो या ब्रह्मांड का सुदूरवर्ती अंतरिक्ष, खेल का क्षेत्र हो या राजनीति , राष्ट्र का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य में मंत्री, संसद विधानमंडल में महिला अपनी भूमिका निभा रही हैं।
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि इसी का परिणाम है कि आधी आबादी हर क्षेत्र में स्थापित होकर पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवा रही हैं।घर संवारने से लेकर नव निहाल बच्चों का भविष्य बनाने में, संघर्ष और त्याग के दिशा में भी सदैव अग्रणी रही है।
लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है आज भी प्रतिदिन महिलाओं के साथ शारिरिक ,मानसिक, आर्थिक, हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज ,बलात्कार आदि की वलीवेदी पर चढ़ाई जा रही है।स्वतंत्रता की 75 वर्षों बाद आधी आबादी नारी को जितना भागीदारी मिलना चाहिए वो नहीं मिल सका है।सरकार को प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को प्रोत्साहित व प्रतिष्ठित करने की जरूरत है। इस अवसर पर पटना की नीरू सिंह ने कहा कि महिलाओं की प्रतिष्ठा और अत्यधिक अधिकार के लिए सड़क से संसद आवाज उठाने की जरुर है।उपस्थित सभी महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल खेल कर होली की लोक गीत गा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।कार्यकर्म की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन अनीता मिश्रा धन्यवाद ज्ञापन नीरू ने किया।समस्तीपुर जिला के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिय चांदनी नेकिया, संचालन सोमी कुमारी, धन्यवाद ज्ञापन पूनम देवी किया ,संचालन के हाजी पुर में सुधा श्रीवास्तव,अरवल जूनस देवी, झारखंड आयुषी श्रीवास्तव बंगाल गीता वर्मा ,कर्नाटका सुमन पटवारी मुम्बई सीमा मिश्रा ने की ।इस कार्यकर्म में पूनम, अनीता, रमिता, रेखा, मंजू, मीना, शशि कला, शांति, प्रमिला, गीता, अनीता सिंहा, रीता, अदिति, पल्लवी , संगीत दुबे ,सरिता सिंह नीलम झा , राखी सिंह ,किरण ठाकुर ,सुनैना ठाकुर ,चुन्नी देवी,संजू देवी , रोमी, संगीता तिवारी,अनीता देवी,सोनी देवी , लक्ष्मी मिश्र मीना श्रीवास्तव,बिना श्रीवास्तव,अनु देवी मिनता,समेत सैकड़ों महिला उपस्थित थी।बच्चों के बीच पेंटिंग डांसऔर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खुशी कर्ण, निशा झा, गुन गुन कर्ण को पुरस्कृत किया गया।

Related posts

भोजपुर:सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष तपेश्वर सिंह की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:डी.एल.सी.सी.की हुई तिमाही बैठक।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्र हित में निर्णय लेने की क्षमता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में : राजेश्वर पासवान

rktvnews

बागपत:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर दिव्यांग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

नवादा:काषीचक प्रखंड के रेवरा मध्य विद्यालय और वारिसलीगंज प्रखंड के पंचायत भवन कोचगाॅव में जन संवाद।

rktvnews

13 जून को बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!भोजपुर नियोजन कार्यालय कर रहा है रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment