RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)12 फरवरी।तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियाँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन/प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में किया जाएगा, जिसमें सभी सहभागियों से सकारात्मक सहयोग अपेक्षित है।
बैठक के दौरान महोत्सव में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या हेतु कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तैयारियाँ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया माहेश्वरी प्रसाद, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

शेमारू उमंग के शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ की मुख्य अभिनेत्री स्वाति शर्मा ने अपने ऑनस्क्रीन ससुर अभय भार्गव के साथ अपने बांड को किया साझा, जानिए !

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिक्की और सीआईआई के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में SDRF और SDMF अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

सारण:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अब सरकारी और निजी विद्यालयों के बालिकाओं को लगाया जायेगा एचपीवी वैक्सीन।

rktvnews

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

Leave a Comment