RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 नवंबर। बुधवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान, कोईलवर में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (जीविका), अंचलाधिकारी (कोईलवर) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका ने जानकारी दी कि इस केंद्र में उत्पादित सामग्री की ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से की जाती है। केंद्र में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए उनके बच्चों के लिए एक पालना घर भी स्थापित किया गया है, जिससे महिलाएं बिना किसी बाधा के अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। वार्ता के दौरान दीदियों ने बिजली की अनियमितता को अपनी प्रमुख समस्या बताते हुए कहा कि इससे उनके काम में रुकावटें उत्पन्न होती हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बिजली की समस्या को शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया और केंद्र के संचालन को अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : 50 हजार का इनामी व टाप टेन अपराधी गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

खान मंत्रालय द्वारा महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी की पहली किश्त की शुरूआत।

rktvnews

उज्जैन:जनसमस्याओं के निराकरण को मूर्तरूप दिया जायेगा :कलेक्टर

rktvnews

जब राधिका को मारने आये मनु के चरणों में लहालोट होते मनुजाये।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment