
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 फरवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय के क्रीड़ा मैदान मे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्व विशेश्वर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम स्व विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व विशेश्वर ओझा के साथ-साथ स्व कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व विशेश्वर ओझा के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने की सलाह दी। पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं एवं लोगों ने रक्तदान किया। शिविर मे फोर्ड अस्पताल, पटना के चिकित्सक डा सुशांत पाठक, डा विश्वामित्र पांडे, डा विकास कुमार सिंह, शान्ति मेमोरियल ब्लड बैंक एवं साईं लायन्स नेत्रालय के कर्मी भी उपस्थित थे। शिविर मे स्वास्थ्य जाँच तथा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया। गरीब, असहाय महिलाओं, पुरुषों तथा विकलांग जनों के बीच कम्बल का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए स्व विशेश्वर ओझा के पुत्र तथा शाहपुर विधायक राकेश रंजन ने कहा कि वे स्व विशेश्वर ओझा के अधूरे सपनो को संकल्प के साथ पूरा करने का काम करेगें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा मे शाहपुर विधायक राकेश रंजन, संदेश विधायक राधाचरण साह, बक्सर विधायक आनंद मिश्र, बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, प्रदेश भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुअर ओझा, विकास रंजन ओझा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभा की अध्यक्षता बिलौटी पंचायत के पूर्व मुखिया बिदुर राम तथा मंच संचालन उद्घोषक विक्की तिवारी एवं राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

श्रद्धांजलि सभा में शालिग्राम दूबे, ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, सुमन राय, विधायक प्रत्याशी रहे कौशल कुमार विद्यार्थी, शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, जदयू नेता लालबहादुर महतो, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय, जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, डा कुमार जितेन्द्र, सुशील उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य भुवनेश्वर पांडे, पूनम कुशवाहा, रविन्द्र शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दीपक सिंह, छोटू शास्त्री, भृगुनाथ तिवारी, संजय ओझा सहित बडी संख्या मे भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अतिथियों को अंग वस्त्र तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। भोजपुरी के जाने माने कलाकारो ने अपने गीत एवं फन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया।

