RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित असैनिक कार्यों से संबंधित पूर्व की सभी योजनाओं को 15 मार्च 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
डिग्री कॉलेज से संबंधित विषय पर चर्चा करते हुए सहार, संदेश, अगिआंव एवं चरपोखरी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पीएम श्री मॉडल स्कूल को छोड़कर संभावित विद्यालयों को शीघ्र चिन्हित करते हुए उनकी सूची दो दिनों के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आगे की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।
लोक भागीदारी के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति (VSS) के सदस्यों के प्रशिक्षण के संबंध में बताया गया कि जिले के पाँच प्रखंडों में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष प्रखंडों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।
निजी विद्यालयों के संबंध में निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से मांगी जा रही रिपोर्टिंग एवं डेटा एंट्री निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से कराई जाए।
भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर ईसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा ने डेंगू जागरुकता दिवस को किया संबोधित।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला आयोजित!संस्कृत भाषा ज्ञान विज्ञान तथा सभी विधाओं का प्राचीन ग्रंथ:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

गिरीडीह:मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश।

rktvnews

देहरादून:विद्यालयों में पीएम पोषण कार्यक्रम के तहत बनाए जाने वाले भोजन की स्वच्छता को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment