RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ‘पुरालिपि’ पर कार्यशाला; 2500 वर्ष पुरानी भाषाओं को सीखने का मिलेगा मौका।

कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने किया ब्रोशर का विमोचन, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 12 फरवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के रवींद्र बहादुर संग्रहालय में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में तथा संस्कृति विभाग, छ.ग. शासन के सहयोग से सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन कुलपति ने किया। पुरालिपि एवं पुरालेख अध्ययन विषय पर 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होनेवाली कार्यशाला के निदेशक प्रो. डॉ. राजन यादव अधिष्ठाता कला संकाय हैं। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. टी.एस. रविशंकर भूतपूर्व निदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मैसूर उपस्थित होंगे।
परामर्श मंडल में कुलसचिव, वित्त अधिकारी हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आशुतोष चौरे संग्रहालय अध्यक्ष हैं। आयोजन समिति में सह-प्राध्यापक हिन्दी विभाग डॉ. देवमाईत मिंज, सहायक प्राध्यापकगण डॉ. पूर्णिमा केलकर संस्कृत विभाग, डॉ. रविनारायण गुप्ता ग्राफिक्स विभाग, डॉ. छगेन्द्र उसेंडी मूर्तिकला विभाग, कपिल सिंह वर्मा कला का इतिहास विभाग, डॉ. कौस्तुभ रंजन अंग्रेजी विभाग, संदीप किंडो चित्रकला विभाग, डॉ. प्रबोध गुप्ता प्रभारी कम्प्यूटर केंद्र, डॉ. अजय पांडेय योग अनुदेशक व प्रखर शरण सिंह म्यूजियम गाइड हैं।
यह कार्यशाला शिक्षकों, इतिहासकारों, भाषाविदों एवं विद्यार्थियों के लिए बहु उपयोगी सिद्ध होगी। इस कार्यशाला में लगभग 2500 वर्ष पूर्व से लेकर 12वीं शती ईस्वी तक की भाषा एवं लिपियों को सीखना अपने आप में गौरव का विषय है। कार्यशाला के संबंध में अधिक जानकारी हेतु डॉ. आशुतोष चौरे संयोजक व प्रखर शरण सिंह समिति सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत भाजपा उदवंतनगर मंडल ने शहीदों के गांव की मिट्टी की एकत्रित।

rktvnews

“सीमा पार क़ैद एक सिपाही: गर्भवती पत्नी की पुकार और हमारी चुप्पी”।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय राधा शरण सिंह जिला फुटबॉल लीग हेतु 19,20 व 21 अप्रैल को किया जायेगा पंजीयन।

rktvnews

डीएआरपीजी ने “राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर पर डिजिटल परिवर्तन के लिए गवर्नेंस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता” विषय पर 5वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार का आयोजन किया।

rktvnews

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी कल पेश करेंगी बजट,वर्ष 2025-26 के बजट को दिया अंतिम रूप।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा प्रदेश के सचिव राजस्व एवं आयुक्त भू-अभिलेख और 15 जिलों के कलेक्टर्स को मिला “भूमि सम्मान 2023”

rktvnews

Leave a Comment