RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :सुदामा प्रसाद का हुआ नामांकन, सभा में उमड़ा जनसैलाब! हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र-नौजवान, किसान – मजदूर।

किसान आंदोलन सहित देश के विभिन्न राज्यों से कई चर्चित नेता हुए शामिल।

वीर कुंवर सिंह, संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर , सुभाष चंद्रबोस , जेपी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नामांकन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)10 मई।इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार सुदामा प्रसाद का आज आरा लोकसभा के लिए नामांकन हुआ। नामांकन के पहले 10 मई 1857 के क्रांति दिवस के अवसर पर क्रांति के नायक कुंवर सिंह , संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, सुभाष चंद्रबोस, जयप्रकाश नारायण के मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
नामांकन के बाद वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, रमना मैदान आरा में एक नामांकन सभा हुई। सभा मे इंडिया गठबंधन से जुड़े हजारों छात्र – नौजवान, किसान – मजदूर, महिला शामिल हुए।
नामांकन सभा में वक्ता गण मुख्य वक्ता दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा- माले राष्ट्रीय महासचिव, का. सुदामा प्रसाद, प्रत्याशी इंडिया गढ़बंधन आरा लोक सभा,रामेश्वर प्रासद, पूर्व सासंद, आरा,कांति सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उदय नारायण चौधरी , पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, योगेन्द्र यादव, राष्ट्रिय संयोजक, भारत जोड़ों अभियान, राजा राम सिंह , काराकाट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी, मीना तिवारी, पोलित ब्यूरो सदस्य, शशि यादव, MLC, विरेंद्र प्रसाद गुप्ता विधायक, सिकटा,भाई वीरेंद्र, मनेर विधायक, अरुण सिंह, विधायक, काराकाट, रामविशुन सिंह लोहिया, विधायक, राहुल तिवारी, राजद विधायक,किरण देवी, विधायक, संदेश,अरुण यादव, पूर्व विधायक, संदेश, अजीत सिंह कुशवाहा, विधायक, डुमराव,फतेबहादुर सिंह, विधायक, डिहरी, मंजू अग्रवाल, विधायक, शेरघाटी,राजू यादव, केंद्रीय कमिटी सदस्य, माले, सर्वोदय शर्मा, CPI – M, विजय नारायण मिश्र , सीपीआई, अजय सिंह, पूर्व MLC, कांग्रेस लाल दास राय, पूर्व MLC, अनवर आलम, पूर्व विधायक, आरा, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद,धनंजय कुमार, अध्यक्ष, जवाहरलाल नेहरू वि. वि. छात्रसंघ, प्रत्याशी इंडिया गठबंधन अगियांव विधानसभा उपचुनाव, राज्य सचिव इंकलाबी नौजवान सभा, मिथिलेश सिंह , जिला प्रभारी आप, भोजपुर, सरोज यादव, पूर्व विधायक, रामबाबू पासवान, प्रधान महासचिव राजद, भोजपुर, का. क्यामुद्दीन अंसारी, राज्य सचिव, इंसाफ मंच, राममेश्वर प्रसाद साह सम्मानित अध्यक्ष व्यवसायी संघ भोजपुर , का. चंद्रदीप सिंह, पूर्व विधायक, अशोक राम , जिला अध्यक्ष कांग्रेस, भोजपुर, का. शिवप्रकाश रंजन, ओम प्रकाश बिंद, जिला अध्यक्ष VIP, भोजपुर , आशा देवी, अध्यक्ष जिला परिषद, भोजपुर, लालबिहारी सिंह , उपाध्यक्ष, जिला परिषद, भोजपुर, मुकेश सिंह यादव , जिला अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख संघ, भोजपुर,शैलेन्द्र राम, जिला अध्यक्ष, युवा राजद, भोजपुर, ने सम्बोधित किया।
सभा को कई राज्यों से आये किसान व मजदूर नेता ने भी सम्बोधित किया इनमें किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, हरियाणा के किसान नेता प्रेम सिंह गहलोत, उत्तराखंड के चर्चित किसान नेता आनन्द सिह नेगी, खेग्रामस में राष्ट्रीय सचिव राजेश सहनी आदि प्रमुख है।
नामांकन सभा में भाकपा(माले) बिहार राज्य सचिव कुणाल, जसम के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह सहित इंडिया गठबंधन के दलों – भाकपा(माले), राजद, कांग्रेस, वीआईपी, आप, भाकपा, माकपा, एनसीपी, शिव सेना (उद्धव) समेत अन्य दलों के राज्य व जिला नेता भी शामिल हुए व सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता बीरबल यादव, राजद जिला अध्यक्ष व संचालन जवाहरलाल नेहरू, जिला सचिव माले ने किया।

Related posts

नारनौल:प्रत्याशी 5 सितंबर से कर सकते हैं नामांकन पत्र दाखिल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी।

rktvnews

पुर्वी चंपारण:लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

दरभंगा:आई.सी.डी.एस. पोषण ट्रैकर एप के बेहतर एवं सुगमता पूर्वक संचालन हेतु स्थानीय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

सांसद ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

Leave a Comment